18 February 2016

क्यों नहीं हो पा रहा है Freedom 251 की ऑनलाइन बुकिंग, अब क्या करें. www.Freedom251.com पर एक साथ करोड़ों लोगों ने किया हिट
दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Freedom 251 को खरीदने के लिए लोगों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है लेकिन इसकी वेबसाइट में तकनीकी समस्या आ गई है। इसकी वजह से लोग मोबाइल के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पा रहे हैं। गुरुवार सुबह 6 बजे से 251 रुपये के स्मार्टफोन के लिए कंपनी की साइट पर बुकिंग शुरू होनी थी लेकिन यह खुली ही नहीं। एक समय में लाखों-करोड़ों लोगों द्वारा साइट पर हिट किए जाने के कारण यह क्रैश हो गई। सबसे सस्ता स्मार्टफोन
फिलहाल साइट खुल तो रही है लेकिन लोग मोबाइल खरीदने के लिए आवश्यक प्रक्रिया को पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
बार-बार शिपिंग एड्रेस डालने के लिए कहा जा रहा है और सबमिट करने के बाद पेज रिफ्रेश होकर वहीं पहुंच जाता है। इससे सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कई तो इस समस्या पर चुटकियां लेने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। भारतीय मोबाइल कंपनी Ringing Bells ने भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लांच किया है। दूसरे शब्‍दों में कंपनी अपने नाम के अनुसार आपकी घंटियां भी बजाने आयी है। इसे कई खास फीचर्स से लैस किया गया है। फोन में डाटा सेवा से लेकर कैमरा फीचर तक उपलब्ध है।

स्किल इंडिया के तहत .

इस फोन के बारे कंपनी का कहना है कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया कार्यक्रम के तहत तैयार किया गया है। कंपनी की वेबसाइट पर Freedom 251 को लिस्ट कर दिया गया है। पहले खबर आई थी कि इसकी कीमत 500 रुपए है। स्मार्टफोन का नाम फ्रीडम251 रखा गया है। इस स्मार्टफोन में 4 इंच की डिस्प्ले, 1.3GHz quad-core processor, 1GB RAM, 8GB इंटरनल स्टोरेज (32GB तक एक्सटेंडेबल), 3.2-मेगापिक्सल बैक कैमरा, 0.3-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 1450mAh बैटरी है। कंपनी का कहना है कि फ्रीडम251 स्मार्टफोन को बनाने में सरकार से बहुत मदद मिली है और यह मेक इन इंडिया की कामयाबी का प्रमाण है। गौरतलब है कि बेल्‍स ने हाल ही में बेल्‍स स्मार्ट 101 स्मार्टफोन से भारतीय मोबाइल फोन मार्केट में कदम रखा है। एक साल की वारंटी
इस फोन की कीमत 2999 रुपये रखी गई थी। 1450 mAh क्षमता वाली बैटरी के साथ आने वाले Freedom 251 में 3.2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और VGA रेज्‍योलूशन का सेकेंडरी कैमरा उपलब्ध है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 3G सपोर्ट है। एंड्रायड आॅपरेटिंग सिस्टम 5.1 लॉलीपॉप आधारित इस फोन में वूमेन सेफ्टी, स्वच्छ भारत, ​फिशनमैन, फारमर, मेडिकल, व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब जैसे कुछ एप भी प्रीलोडेड हैं। फ्रीडम 251 के साथ कंपनी ने एक साल की वारंटी भी दी है। कंपनी के अनुसार देश में 650 से भी ज्यादा सर्विस सेंटर है। कंपनी ने इससे पहले 2,999 रुपये का स्मार्टफोन लॉन्च किया था​ जिसका नाम स्मार्ट 101 है।

सबसे सस्ता स्मार्टफोन

फिलहाल साइट खुल तो रही है लेकिन लोग मोबाइल खरीदने के लिए आवश्यक प्रक्रिया को पूरी नहीं कर पा रहे हैं। बार-बार शिपिंग एड्रेस डालने के लिए कहा जा रहा है और सबमिट करने के बाद पेज रिफ्रेश होकर वहीं पहुंच जाता है। इससे सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कई तो इस समस्या पर चुटकियां लेने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। भारतीय मोबाइल कंपनी Ringing Bells ने भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लांच किया है। दूसरे शब्‍दों में कंपनी अपने नाम के अनुसार आपकी घंटियां भी बजाने आयी है। इसे कई खास फीचर्स से लैस किया गया है। फोन में डाटा सेवा से लेकर कैमरा फीचर तक उपलब्ध है।

No comments:

Recent post

ભારતનું બંધારણ Question & Answer

નમસ્તે