Showing posts with label Ccc(computer ). Show all posts
Showing posts with label Ccc(computer ). Show all posts

02 April 2016

Computer Quiz

1. कम्प्यूटर में प्रयुक्त होने वाला आईसी चिप्स किसका बना होता है ?
Ans- सिलिकॉन

2. भारत का सिलिकॉन वैली कहॉ स्थिति है ?
Ans- बंगलौर

3. कम्प्यूटर विज्ञान मे पीएचडी करने वाले प्रथम भारतीय कौन है ?
Ans- डॉ राजरेड्डी

4. विश्व का सबसे बड़ा कम्प्यूटर नेटवर्क का नाम बताएं ?
Ans- इंटरनेट

5. कम्प्यूटर मे प्रोग्राम की सूची को क्या कहा जाता है ?
Ans- मेन्यू (Menu)

6. रेलवे मे प्रथम कम्प्यूटर रिजर्वेशन पद्धति कहां लागू की गई थी ?
Ans- नई दिल्ली में

7. गणना संयन्त्र एबाकस (Abacus) का आविष्कार किस देश में हुआ था ?
Ans- चीन

8. विश्व की प्रथम महिला कम्प्यूटर प्रोग्रामर होने का श्रय किसे जाता है ?
Ans- एडा ऑगस्टा, (अमेरिका)

9. वाई टू के (Y2K) की समस्या से प्रभावित विश्व का एकमात्र देश कौन था ?
Ans- जाम्बिया

10. विश्व में सर्वाधिक कम्प्यूटरों वाला देश का नाम बताएं ?
Ans- सं. रा. अमरीका

11. वह कौनसी प्रथम भारतीय पत्र/पत्रिकाएं है जो इंटरनेट पर उपलब्ध हुई ?
Ans- द हिन्दु और इंडिया टुडे

12. इंटरनेट पर विश्व का प्रथम उपन्यास कौनसा है ?
Ans- राइडिंग द बुलेट, लेखक-स्टीफन किंग

13. विश्व की प्रथम वर्चुअल समाचार वाचिका का नाम बताएं ?
Ans- एनानोवा

14. इंटरनेट का सम्राट किसे कहा जाता है ?
Ans- मासायोशी सन को

15. देश की पहली अन्तर्राष्ट्रीय इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने वाली कम्पनी है ?
Ans- मंत्र ऑन लाईन

16. इंटरनेट पर जनगणना करने वाला विश्व का पहला देश कौनसा है ?
Ans- सिंगापुर

17. विश्व में सबसे कम उम्र के वेब डिजाइनर होने का गौरव किसने प्राप्त किया ?
Ans- अजय पुरी

18. ‘परम पद्म’ भारत का सर्वाधिक शक्तिशाली सुपर कम्प्यूटर है। इस सुपर कम्प्यूटर का विकास किसके द्वारा किया गया है ?
Ans- पुणे स्थित सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कम्प्यूटिंग (सी-डेक)

19. कम्प्यूटर में किसी शब्द की लम्बाई किससे नापी जाती है ?
Ans- बिट्स

20. सूचना राजपथ किसे कहते हैं ?
Ans- इंटरनेट

21. इंटरनेट के आविष्कारक कौन माने जाते है ?
Ans- डॉ. विंट सर्फ

22. विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है ?
Ans- 2 दिसम्बर

23. भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की सर्वाधिक संख्या किस राज्य में है ?
Ans- महाराष्ट्र

01 April 2016

** कम्प्यूटर क्विज °



----------------------------------------
1. कम्प्यूटर का हिन्दी नाम क्या है?
►-अभिकलित्र अथवा संगणक

2. कम्प्यूटर का पिता किसे कहा जाता है?
►-चार्ल्स बेबेज

3. विश्व के प्रथम इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कम्प्यूटर का नाम क्या है?
►-एनीयक

4. भारत में निर्मित पहला कम्प्यूटर का नाम क्या है?
►-सिद्धार्थ

5. भारत में पहला कम्प्यूटर किस कम्पनी ने बनाया?
►-इलेक्ट्रॉनिक कार्पोरेशन ऑफ इण्डिया

6. इंटीग्रेटेड सर्किट ( IC ) के जनक कौन हैं?
►-जैक एस. किलबी

7. कम्प्यूटर में प्रयुक्त होने वाला ‘IC चिप्स’ किसका बना होता है?
►-सिलिकॉन

8. भारत की सिलिकान वैली कहाँ स्थित है?
►-बैगलुरू

9. C.P.U का पूरा नाम क्या है?
►-सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट

10. कम्प्यूटर कम्पनी I.B.M का पूरा नाम बताएं?
►-इंटरनेशनल बिजनेस मशीन

: कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान -Date : 1-4-2016

chigs prajapati

● डॉ. डगलस इंजेलबार्ट (Dr. Douglas Engelbart) ने 1964 माउस का आविष्कार किया।
● प्रथम वेब साइट के निर्माण का श्रेय टिम बर्नस ली (Tim Berners Lee) को है। इन्हें World Wide Web का संस्थापक कहा जाता है।
● बिल गेट्‌स (Bill Gates) तथा पाल एलेन (Paul Allen) ने मिलकर 1975 में माइक्रोसाफ्ट कॉरपोरेशन की स्थापना की।
● बिल गेट्‌स की प्रसिद्ध पुस्तक 'The Road Ahead' 1995 में लिखी गई। वर्तमान में वे "Bill and Melinda Gates Foundation" द्वारा सामाजिक कार्यों में लगे है।
● भारत के सबीर भाटिया (Sabeer Bhatia) ने फ्री ईमेल सेवा हॉटमेल (Hotmail) को जन्म दिया।
● ब्लू टूथ एक बेतार तकनीक (Wireless Technology) है जिसके द्वारा मोबाइल फोन के जरिये कम दूरी में कम्प्यूटर और विभिन्न उपकरणों को जोड़ा जाता है।
● बैंकों में एटीएम (Automatic Teller Machine) वैन (WAN) का एक उदाहरण है।
● WiFi का अर्थ है Wireless Fidelity इसका प्रयोग बेतार तकनीक द्वारा कम्प्यूटर के दो उपकरणों के बीच संबंध स्थापित करने के लिए किया जाता है।
● WAP (Wireless Access Point) एक युक्ति है जो विभिन्न संचार माध्यमों को जोड़कर एक बेतार नेटवर्क बनाता है।
● कम्प्यूटर के Standby Mode में मॉनीटर तथा हार्ड डिस्क ऑफ हो जाता है ताकि कम उर्जा खपत हो। किसी भी बटन को दबाने या माउस क्लिक करने से कम्प्यूटर Standby Mode से बाहर आ जाता है।
● ऑप्टिकल माउस (Optical Mouse) में माउस पैड की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि इसमें कोई घूमने वाला भाग नहीं होता।
● Hyper Text एक डाक्यूमेंट है जो उस वेब पेज को दूसरे डाक्यूमेंट के साथ जोड़ता है।
● Blog शब्द Weblog से बना है। Blog किसी व्यक्ति द्वारा निर्मित वेब साइट है जहां वह अपने विचार, अनुभव या जानकारी रख सकता है। इस वेब साइट को पढ़ने वाले अन्य व्यक्ति भी इस विषय पर अपनी टिप्पणी दे सकते हैं।
● Beta Release किसी साफ्टवेयर या तकनीक की उपयोगिता को परखने के लिए निर्माण के दौरान उसे बाजार में जारी करने को कहा जाता है।
● पॉप अप (Pop-up) वेब ब्राउजिंग के दौरान स्वयं खुलने वाला विज्ञापन का विण्डो है।
● की-बोर्ड की संरचना के निर्माण का श्रेय क्रिस्टोफर लॉथम सोल्स (Christopher Latham Sholes) को जाता है।
● डिजिटल काम्पैक्ट डिस्क (DCD) का आविष्कार 1965 में जेम्स रसेल (James Russell) ने किया।
● बॉब नोयी (Bob Noyee) तथा गार्डन मूरे (Gordon Moore) ने सम्मिलित रूप से इंटेल (Intel) नामक कम्पनी की स्थापना की।
● मोटरोला (Motorola) के डॉ. मार्टिन कूपन (Dr. Martin Cooper) ने मोबाइल फोन का आविष्कार किया।
● जीएसएम (GSM-Global System For Mobile Communication) मोबाइल फोन के लिए प्रयुक्त एक लोकप्रिय मानक है।
● सीडीएमए (CDMA-Code Division Multiple Access) मोबाइल नेटवर्क स्थापित करने की व्यवस्था है।
● कलकुलेटर तथा कम्प्यूटर में अंतर यह है कि कम्प्यूटर को एक साथ कई निर्देश या निर्देशों का समूह दिया जा सकता है तथा यह एक साथ कई कार्य कर सकता है। इसके विपरीत कलकुलेटर को एक साथ एक ही निर्देश दिया जा सकता है।
● प्रथम व्यावसायिक इंटीग्रेटेड चिप का निर्माण फेयर चाइल्ड सेमीकण्डक्टर कॉरपोरेशन (Fair Child Semiconductor Corporation) ने 1961 में किया।
● मॉनीटर का आकार मॉनीटर के विकर्ण (Diagonal) की लम्बाई में मापा जाता है।
● फ्लापी डिस्क का आविष्कार IBM के वैज्ञानिक एलान शुगार्ट (Alan Shugart) ने 1971 में किया।
● मानव मस्तिष्क और कम्प्यूटर में सबसे बड़ा अंतर यह है कि कम्प्यूटर की स्वयं की सोचने की क्षमता नहीं होती।
● होम थियेटर एक पर्सनल कम्प्यूटर है जिसका प्रयोग मनोरंजन के लिए किया जाता है। इसमें वीडियो प्लेयर, आडियो/वीडियो रिकार्डर, टेलीविजन गेम्स, इंटरनेट जैसी अनेक सुविधाएं रहती हैं।
● कम्प्यूटर प्लेटफार्म का तात्पर्य कम्प्यूटर में प्रयुक्त आपरेटिंग सिस्टम से है जो अन्य प्रोग्रामों के क्रियान्वयन के लिए आधार तैयार करता है। एक प्लेटफार्म में चलने वाले प्रोग्राम सामान्यत: दूसरे प्लेटफार्म में नहीं चलते हैं।
● अमेरिका के विंटेन कर्फ (Vinten Cerf) को इंटरनेट का जन्मदाता (Father of the Internet) कहा जाता है।
● नेटीकेट (Netiquette-Net+etiquette) इंटरनेट प्रयोग के समय किये जाने वाले अपेक्षित व्यवहारों और नियमों का समूह है।
● इंटरनेट का संचालन किसी संस्था या सरकार या प्रशासन के नियंत्रण से मुक्त है।
● जीपीआरएस (GPRS-General Pocket Radio Service) वायरलेस द्वारा मोबाइल फोन से इंटरनेट सुविधा के प्रयोग की तकनीक है।
● हाइपर टेक्स्ट (Hyper Text) एक व्यवस्था है जिसके तहत टेक्स्ट, रेखाचित्र व प्रोग्राम आदि को आपस में लिंक किया जा सकता है। इसका विकास टेड नेल्सन (Ted Nelson) ने 1960 में किया।
chigs prajapati:





● WAP-Wireless Application Protocol मोबाइल फोन द्वारा इंटरनेट के इस्तेमाल के दौरान प्रयोग किये जाने वाले नियमों का समूह है।
● इंटरनेट फोन कम्प्यूटर और इंटरनेट का प्रयोग कर टेलीफोन कॉल स्थापित करने की प्रक्रिया है।
● इंटरनेट तथा कम्प्यूटर का प्रयोग कर किये गये अवैध कार्य, जैसे-सुरक्षित फाइलों को देखना और नष्ट करना, वेब पेज में परिवर्तन करना, क्रेडिट कार्ड का गलत इस्तेमाल करना, वायरस जारी करना आदि साइबर (Cyber Crime) कहलाता है।
● इकॉन (ICANN-Internet Corporation for Assigned Names and Numbers) इंटरनेट पर प्रत्येक कम्प्यूटर के लिए एक विशेष पता देने के उद्देश्य से 1998 में गठित एक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन है।
● इमोटीकॉन (Emoticon-emotion+icon) एक या अधिक संकेतों का समुच्चय है जिसके द्वारा इंटरनेट पर किसी विशेष भावना को व्यक्त किया जाता है।
जैसे-:-) का मतलब मुस्कुराता चेहरा है।
:-( का मतलब दुखी चेहरा है।
● एक्स्टानेट (Extranet) एक व्यक्तिगत नेटवर्क है जो व्यवसाय के लिए इंटरनेट तकनीक और सार्वजनिक संचार व्यवस्था का प्रयोग करता है।
● हैकर (Hacker) एक व्यक्ति है जो इंटरनेट पर इलेक्टानिक सुरक्षा व्यवस्था को भेदकर मनोरंजन या उत्सुकतावश गुप्त सूचनाएं प्राप्त करता है।
● ब्रिटेन के एलान टूरिंग (Alan Turing) सर्वप्रथम कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) की विचारधारा रखी। पर इस क्षेत्र में अपने योगदान के कारण जान मैकार्थी (John Mc Carthy) को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Father of Artificial Intelligence) का जनक कहा जाता है।
● डेस्कटॉप पब्लिशिंग (DTP) का विकास मैकिन्टोस (Macintosh) कम्पनी द्वारा किया गया।
● इंटरनेट पर मुफ्त में उपलब्ध विश्व के सबसे बड़े इनसाक्लोपीडिया विकिपीडिया (Wikipedia) की स्थापना जिमी वेल्स (Jimmy Wales) ने किया।
● बंग्लोर स्थित इंफोसिस टेक्नोलॉजी (Infosys Technology) का प्रारंभ एन. नारायणमूर्ति द्वारा 1981 में किया गया।
● वर्तमान में विश्व का सबसे तेज सुपर कम्प्यूटर IBM का रोड रनर (Road runner) है जो 1000 ट्रिलियन गणनाएं प्रति सेकेण्ड कर सकता है।
● भारत का सबसे तेज सुपर कम्प्यूटर एका (Eka) है जिसका विकास टाटा ग्रुप के पुणे स्थित सीआरएल (Computational Research Laboratory) द्वारा किया गया है। यह 117.9 ट्रिलियन गणनाएं प्रति सेकेण्ड कर सकता है।
● विलियन हिगिनबॉथम (William Higgin Botham) ने 1958 में कम्प्यूटर के प्रथम वीडियो गेम का निर्माण किया।
● माया II (Maya II) एक DNA कम्प्यूटर है जिसमें सिलिकॉन चिप की जगह DNA धागे का प्रयोग किया गया है।
● माया (Maya) एक शक्तिशाली त्रिआयामी साफ्टवेयर है जिसका प्रयोग चलचित्रों और विडियो गेम में विशेष प्रभाव डालने के लिए किया जाता है।
● एलन टूरिंग (Alan Turing) को आधुनिक कम्प्यूटर विज्ञान का जनक माना जाता है

31 March 2016

SHORTCUT KEYS - computer


  
SHORTCUT KEY
कार्य
CTRL + A  
 सभी का चयन करना
CTRL + B
मार्क किये गये अक्षरों को मोटे करना
CTRL + I
मार्क किये गये को ITALICIZE (तिरछे) करना
CTRL + U 
 शब्द के निचे लाइन खीचना
CTRL + X 
 मार्क किये गये शब्दों को काटना
CTRL + C 
 चयनित किये गये अक्षरों की कॉपी करना
CTRL + V 
कॉफी किये गये लाइनों, शब्दों को पेस्ट करना
CTRL + K 
hyperlink या वेबसाइट के पते से जोड़ना
CTRL + P 
 पेज का प्रिंट करना
CTRL + Z 
 अंतिम क्रिया पूर्ववत् करें
CTRL + Y 
अंतिम क्रिया को दोहराएँ
CTRL + F 
पृष्ठ में शब्द खोजना
SHIFT + F4 
दोहराएँ सबसे हाल ही में आदेश का पता लगाएं
CTRL + L 
 वाम दलों की मौजूदा लाइन या प्रकाश डाला पाठ को सही ठहराते हैं
CTRL + E 
लाइन को बीच में लाने के लिए
CTRL + R 
 लाइन को Right साइड में लाने के लिए
CTRL + N 
नया रिक्त दस्तावेज़ खोलता है
CTRL + SHIFT + F 
 फ़ॉन्ट गुण संवाद प्रदर्शित करता है
CTRL + SHIFT + > 
 प्रकाश डाला पाठ संवर्द्धित फ़ॉन्ट आकार बढ़ाएँ
CTRL + SHIFT + < 
 प्रकाश डाला पाठ संवर्द्धित फ़ॉन्ट आकार घटाएँ
CTRL + ] 
लाइन के आकार को बढाना
CTRL + [ 
चयनित लाइन के आकार को कम करना
CTRL + SHIFT + * 
 टॉगल गैर मुद्रण वर्ण के प्रदर्शन
CTRL + M 
इंडेंट वर्तमान अनुच्छेद
CTRL + DEL 
 कर्सर के राईट शब्द को हटाना
CTRL + BACKSPACE 
 कर्सर के लेफ्ट शब्द को हटाना
CTRL + SPACEBAR 
चयनित लाइन  डिफ़ॉल्ट फ़ॉन्ट 
CTRL + 1 
 वर्तमान पंक्ति या प्रकाश डाला पाठ रिक्तियों की एकल पंक्ति रिक्ति का उपयोग
CTRL + 5 
वर्तमान पंक्ति या प्रकाश डाला पाठ 1.5 पंक्ति रिक्ति का उपयोग रिक्त स्थान
CTRL + 2 
 वर्तमान पंक्ति या प्रकाश डाला पाठ रिक्त स्थान डबल पंक्ति रिक्ति का उपयोग
CTRL + ALT + 1 
प्रारूप के लिए शीर्षक 1 पाठ पर प्रकाश डाला
CTRL + ALT + 2 
 प्रारूप के लिए शीर्षक 2 पाठ पर प्रकाश डाला
CTRL + ALT + 3 
 प्रारूप शीर्षक 3 के लिए पाठ पर प्रकाश डाला
F4 
अंतिम क्रिया दोहराएँ (Microsoft Office 2000 या केवल उच्च)
F5 
खोलता बातचीत करने के लिए जाओ
SHIFT F5 
 दस्तावेज़ में पिछले संपादित बात करने के लिए कूदो
F7 
 संपूर्ण दस्तावेज़ या केवल प्रकाश डाला पाठ के वर्तनी की जाँच
SHIFT + F7 
कोश संवाद खोलता है
F8 
चयन मोड पर बदल जाता है. चयन या F8 के लिए जोड़ने के लिए  शब्द,  वाक्य, अनुच्छेद, या दस्तावेज़से चयन बढ़ाने के किसी भी शब्द सुविधा का प्रयोग करें)
SHIFT + F12 
वर्तमान फाइल को सेव करना
CTRL + F6 
 खुले दस्तावेजों के माध्यम से घुमाएँ
ALT + F6 
 खुले दस्तावेज़ों और कार्यक्रम संवादों के बीच टॉगल करें
ALT + Mouse click 
रिसर्च (यदि स्थापित) पैनल वर्तमान शब्द या चयन के बारे में जानकारी  दिखा  खोलता है

Recent post

ભારતનું બંધારણ Question &amp; Answer

નમસ્તે