राष्ट्रपति किसकी सलाह पर किसी राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति करते है? – प्रधानमंत्री
राज्य के गवर्नर को कौन शपथ दिलाता है? – उस राज्य का मुख्य न्यायाधीश
भारतीय राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?- राष्ट्रपति
राज्यपाल की स्वस्थ भूमिका है– केन्द्र एवं राज्य के मध्य कड़ी की
किसी भारतीय राज्य के राज्यपाल से सम्बन्धित निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है? – यदि सम्बन्धित राज्य की विधायिका उसे पद से हटाये जाने के लिए प्रस्ताव पारित करती है तो वह पदमुक्त किया जा सकता है
राज्यपाल का मुख्य सलाहकार कौन रहता है? – मुख्यमंत्री
संविधान के अनुसार राज्यपाल पद पर नियुक्त होने के लिए क्या अहर्ताएँ होनी चाहिए? – वह भारत का नागरिक हो एवं 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो, वह संसद या किसी राज्य के विधानमंडल का सदस्य न हो, वह कोई अन्य लाभ का पद धारण न करता हो
विधानमंडल द्वारा पारित किसी विधेयक के सन्दर्भ में राज्यपाल क्या निर्णय ले सकता है?- स्वीकार कर सकता है अथवा अस्वीकार कर सकता है, पुनर्विचार के लिए विधानमण्डल वापस भेज सकता है, राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए सुरक्षित रख सकता है
राज्यपाल के अभिभाषण का अर्थ है– विधानमण्डल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में दिया गया भाषण
निम्नलिखित में से कौन भारत में राज्य विधान-मंडल का एक अभिन्न अंग है– राज्यपाल
राज्य सरकार को बर्खास्त किया जा सकता है– राज्यपाल की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा
राज्यपाल पद पर बना रहता है– राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त
राज्यपाल अपने राज्य के विधान परिषद् (यदि विधानमण्डल द्विसदनीय है) में निम्न में से कन क्षेत्रों से सम्बन्धित व्यक्तियों को मनोनीत कर सकता है? – कला और साहित्य, विज्ञान, सामाजिक सेवा व सहकारिता आंदोलन
वर्ष 1970 में राष्ट्रपति ने किसकी अध्यक्षता में राज्यपाल का राज्य मंत्रिमंडल के साथ सम्बन्ध निश्चित करने के लिए एक समिति का गठन किया? –भगवान सहाय
स्वतंत्र भारत में निम्नलिखित में से कौन-सी महिला किसी राज्य की पहली राज्यपाल थी? – श्रीमती सरोजिनी नायडू
राज्यपाल पद पर नियुक्त किये जाने वाले व्यक्ति में निम्नलिखित योग्यताओं का होना अनिवार्य है– भारत का नागरिक हो, 35 वर्ष की आयु से अधिक, राज्य विधानसभा का सदस्य चुने जाने के योग्य
राज्यपालों के लिए एक मार्ग निर्देशक सिद्धान्त निर्धारित करने की अनुशंसा किस समिति / आयोग ने की थी? –प्रशासनिक सुधार आयोग
राज्यपाल द्वारा जारी किये गये अध्यादेशों पर कौन-सी कार्यवाही आवश्यक होती है? – राज्य विधान मंडल की स्वीकृति
किसी राज्य के राज्यपाल को निम्नलिखित में से किसकी शक्ति प्राप्त नहीं है? – विधान सभा स्थगित करने का
- राज्य में जिला न्यायाधीशों की नियुक्ति किनके द्वारा की जाती है– राज्यपाल
No comments:
Post a Comment